पेरिफेरल डिवाइसेस
कंप्यूटर के मुख्या भागो से अलावा कुछ अन्य डिवाइसेस भी होते हैं जिन्हे हम अपनी जरुरत के अनुसार अपने कप्यूटर में जोड़ते हैं , ऐसे डिवाइसेस को पेरिफेरल डिवाइसेस कहते हैं।
कुछ पेरिफेरल डिवाइसेस निम्नलिखित हैं--
प्रिंटर -
प्रिंटर को पेरिफेरल डिवाइस कहा जाता है क्यूंकि इसका होना कंप्यूटर के लिए आवश्यक नहीं है। इसे है अपनी जरुरत के अनुसार अपने कम्यूटर में प्रिंट आउट लेने के लिए इनस्टॉल करते हैं। यह एक आउटपुट डिवाइस है.
स्पीकर
स्पीकर को भी पेरिफेरल डिवाइस कहा जाता है क्यूंकि यह भी कंप्यूटर के लिए आवश्यक नहीं होता इसे केवल संगीत या आवाज़ सुनने के लिए उपयोग किया जाता है. यह भी एक आउटपुट डिवाइस है.
वेब कैमरा
वेब कैमरा भी पेरिफेरल डिवाइस ही है क्यूंकि इसे सिर्फ फोटो लेने और वीडियो चैटिंग के लिए उपयोग किया जाता है. क्यूंकि यह बहार के तस्वीर को कम्यूटर सिस्टम के अंदर ले जाने का काम करता है इसलिए यह एक इनपुट डिवाइस है
माइक्रोफोन
माइक्रोफोन भी एक इनपुट डिवाइस है और इसे इसलिए पेरिफेरल कहा जाता है क्यूकी यह भी बहुत उपयोग किया जाता है। यह बहार से किसी भी आवाज़ को कंप्यूटर के अंदर ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है.



No comments:
Post a Comment